यमुनानगर। अलाहर गांव में सुने घर में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने यहां से नकदी व सोने चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। घटना के समय परिवार के सदस्य किसी काम से बाहर गए थे। वापस लौटने पर चोरी का पता चला। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
शिकायत में अलाहर निवासी ममता ने बताया कि वह 23 नवंबर को दोपहर तीन बजे घर का ताला लगाकर किसी काम से बाहर गई थी। शाम को सात बजे जब वह वापस लौटी तो घर का लगा ताला टूटा हुआ था और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर बेड के सिरहाने में रखें पर्स से चार हजार रुपये, सोने का टिक्का, हाथों के दस्तबंद तथा चांदी का कड़ा गायब मिला। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। संवाद