विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित करते मुख्यातिथि व अन्य। क्लब
रादौर। गांव सिली कलां में युवा क्लब की ओर से क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ युवा कांग्रेसी नेता उमेश बुबका ने किया। फाइनल मुकाबले में रादौर की टीम ने अलाहर को हराकर ट्रॉफी हासिल कर ली। वहीं, बुबका ने कहा कि नशा युवाओं का जीवन बर्बाद कर रहा है। युवा नशे को छोड़कर खेलों पर ध्यान दे। जिससे देश व विदेश में उनका नाम रोशन हो सके। इस मौके पर सरपंच अरुण कंबोज सीटू, आशु, शांटी कम्बोज, विनोद, राहुल कम्बोज आदि मौजूद रहे।