संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। हथियारों के साथ गिरफ्तार हुए बाल छप्पर निवासी गुरप्रीत और जसदीप का सात दिन का रिमांड बुधवार को पूरा हो गया। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
सात दिन तक हुई पूछताछ में पुलिस के हाथ कई अहम सुराग लगे हैं। दोनों एक गैंग से जुड़े हुए हैं। बताया जा रहा है कि दोनों कार लूटकर एक व्यक्ति की हत्या की साजिश रच रहे थे।
बीते 11 फरवरी को बीती 11 फरवरी को पुलिस ने बाल छप्पर निवासी गुरप्रीत और उसके साथी जसदीप हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया था। दोनों को अदालत में पेश कर पुलिस ने सात दिन की कस्टडी रिमांड ली थी। पुलिस ने सात दिन तक दोनों से पूछताछ की। साथ ही कई स्थानों को भी तस्दीक कराया। पूछताछ में सामने आया है कि दोनों आरोपी एक गैंग से जुड़े हैं।
वहीं दोनों का युवकों के दो अलग-अलग गुटों से विवाद हुआ था। इस कारण दोनों पर 11 फरवरी को फायरिंग भी हुई भी पुलिस अब फायरिंग करने वालों और दोनों के अन्य साथियों की तलाश में जुट गई है। बुधवार को दोनों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सीआईए-1 प्रभारी केवल सिंह ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।