फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ताला तोड़कर स्कूल में पी शराब और की तोड़फोड़

Tue, 21 Jan 2025 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। खेड़ा फार्म स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय का रात को ताला तोड़कर कुछ लोगों ने उत्पात मचाया। इस दौरान बदमाशों ने कमरे में बैठकर शराब का सेवन किया। यही नहीं उन्होेंने कक्षाओं में लगे एलईडी और संपर्क डिवाइस भी तोड़ दी। स्कूल से स्पीकर माइक, इंटरनेट मॉडम सहित कुछ अन्य सामान भी गायब है।
शिकायत में स्कूल मुखिया चंद्रमोहन भट्ट व मनमोहन सिंह ने बताया कि सुबह सफाई कर्मचारी ने बताया कि स्कूल कार्यालय के ताले टूटे हुए हैं। जिस पर वे मौके पर पहुंचे तो देखा कार्यालय में सारा सामान उथल पुथल पड़ाथा। इस दौरान कार्यालय का प्रिंटर नीचे गिरा मिला। जबकि कमरे में बैठकर कुछ लोगों ने शराब का सेवन किया। बदमाशों ने स्कूल में लगे पोस्टर व बैनर फाड़ दिए। कक्षा में लगी एलईडी और डिवाइस तोड़ दी। वहीं, पानी की टोंटियां व गमले भी तोड़ दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी दस्तावेज इधर उधर फेंककर खराब कर दिए। जबकि स्कूल से स्पीकर माइक, इंटरनेट मॉडम भी चोरी कर लिया। इसकी सूचना थाना शहर जागधरी पुलिस को दी। पुलिस ने मौका मुआयना कर मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी राजिंद्र सिंह ने स्कूल का मुआयना बदमाशों को पकड़ने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें