फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सड़क बनी नहीं और टूट गई सीवर लाइन

Tue, 21 Jan 2025 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। वार्ड-17 की शिवनगर कॉलोनी में सड़क तो बनी नहीं और सीवरेज लाइन टूट गई। इसके गंदे पानी की निकासी ठप होने से परेशान निवासी सड़क पर उतर आए। प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। साथ ही अपनी समस्या ट्वीटर के माध्यम से सीएम, पब्लिक हेल्थ मंत्री, सिटी एमएलए व विभाग तक पहुंचाई।
निवासियों ने आरोप लगाया कि वार्ड में सड़क बनाने के काम में रेत-बजरी व अन्य निर्माण सामग्री लदे वाहनों से कॉलोनी की सीवरेज पाइप लाइन टूट गई, जिसके बाद से गंदे पानी की निकासी ठप है। गंदा पानी बहकर कच्ची गलियों में आ रहा है। इससे लोग दुर्गंध के साथ मक्खी-मच्छरों से परेशान हैं।
विज्ञापन

कॉलोनी में किसी तरह की बीमारी न फैले, इसलिए कॉलोनी की टूटी सीवरेज पाइप लाइन को दुरुस्त करने की मांग कर रहे हैं। शिव नगर के प्रमोद, महावीर, विनोद, कमलावती, सुनीता, बबली, रीना, मोनू टूटी सीवरेज पाइप लाइन की समस्या लेकर कॉलोनी में ही रह रहे कर्मचारी नेता आशीष धीमान से मिले।
आशीष धीमान ने तुरंत मामला ट्वीटर के माध्यम से मुख्यमंत्री सहित जनस्वास्थ्य एवं जलापूर्ति अभियांत्रिकी विभाग के मंत्री, यमुनानगर विधायक व जनस्वास्थ्य एवं जलापूर्ति अभियांत्रिकी विभाग के उच्चाधिकारियों तक पहुंचाया। निवासियों ने बताया कि कॉलोनी में कुछ समय पहले सड़कें बनाने का काम लगा था।
ठेकेदार द्वारा सड़क बनाने के लिए सड़क में लगाने वाले रेत-बजरी व अन्य सामग्री लाने के काम में कॉलोनी की सीवरेज पाइप लाइन टूट गई। निर्माण सामग्री लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से पाइप लाइन टूटने के बाद से निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि करीब एक माह से कॉलोनी में गंदे पानी की निकासी ठप है।
विज्ञापन

साथ ही सीवरेज के गंदे पानी का कच्ची गलियों में जलभराव होने से दुर्गंध व मक्खी-मच्छर हो रहे हैं। इस बारे में जनस्वास्थ्य एवं जलापूर्ति अभियांत्रिकी विभाग के अफसरों को सूचित किया था, पर समाधान नहीं हुआ। एक्सईएन का कहना है कि टीम मौके पर भेज समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें