फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: आईटीआई की रिक्त सीटें भरने के लिए पांच तक होंगे दाखिले

Mon, 27 Oct 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
राजकीय आईटीआई। आर्काइव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। आईटीआई में दाखिला लेने से वंचित रह गए विद्यार्थियों के पास एक और सुनहरा अवसर है। चूंकि कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की ओर से एक बार फिर दाखिला पोर्टल खोला जा रहा है। इसके साथ विभाग की ओर से दाखिले करने के आदेश जारी किए हैं। इसके तहत 27 अक्टूबर से पांच नवंबर तक दाखिले किए जाएंगे।
यह दाखिले एसएसवीटी पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर होंगे। शेड्यूल के अनुसार सुबह नौ से 12 बजे तक मेरिट कार्ड जमा किए जाएंगे। इसके बाद मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। मेरिट लिस्ट में नाम पाने वाले विद्यार्थियों को सभी रिक्त सीटें दिखाकर उनकी पसंद पर तुरंत ही दाखिला दे दिया जाएगा। इसमें किसी प्रकार का आरक्षण लागू नहीं होगा।
विज्ञापन

विद्यार्थी अपने मूल प्रमाण-पत्रों के साथ संस्थान में उपस्थित होकर मौके पर ऑनलाइन फीस जमा कर अपनी सीट पक्की कर सकेंगे। वहीं मेरिट कार्ड दाखिला पोर्टल से डाउनलोड किया जा सकता है। संस्थान वाइज रिक्त सीटों की जानकारी भी पोर्टल पर उपलब्ध है।
विद्यार्थी अधिक जानकारी के लिए पोर्टल देख सकते हैं। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की ओर से आईटीआई में दाखिले के लिए आठवीं बार पोर्टल खोला गया है। विभाग की दाखिला प्रक्रिया के तहत इससे पहले 28 जुलाई के बाद 07, 22, 30 अगस्त, 17 व 30 सितंबर और आठ अक्तूबर को पोर्टल खोला गया था। उसके बाद 17 अक्तूबर तक सातवीं बार पोर्टल खुला था। परंतु आईटीआई की सीटें नहीं भर पाईं। ऐसे में आठवीं बार फिर से पोर्टल खोला गया है। नोडल आईटीआई में कुल 1348 सीटें हैं। इसमें से 1290 सीटों पर दाखिला हो चुका है। अन्य सीटें खाली हैं। आठवीं बार पोर्टल खोलने के बाद रिक्त सीटों के भरने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

आईटीआई में दाखिले के लिए 27 अक्तूबर से 6 नवंबर के दौरान फिर से पोर्टल खोला जाएगा। ऐसे में दाखिले से वंचित विद्यार्थियों के पास यह सुनहरा अवसर है। हालांकि इस दौरान विद्यार्थी केवल एसएसवीटी पाठ्यक्रम के लिए आवेदन करने के साथ दाखिला ले सकेंगे। विद्यार्थियों के पास दाखिले का यह अंतिम अवसर होगा। इससे पहले राजकीय आईटीआई में 928 सीटों में से करीब 775 सीटों पर दाखिला हो चुका है। -भूपेंद्र सिंह सांगवान, प्राचार्य, नोडल आईटीआई, यमुनानगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें