यमुनानगर। ओमैक्स सिटी में ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन मदन गोपाल सैनी, सुशांत सैनी एवं विमल सैनी के निवास स्थान पर किया गया। हरियाणा अध्यक्ष नवनीत सैनी ने ने कहा कि आज के समय में 36 बिरादरी को साथ लेकर चलने की जरूरत है। जब सभी समुदाय एकजुट होकर देश और समाजहित में कार्य करेंगे, तभी भारत को एक सशक्त राष्ट्र बनाया जा सकता है।
इस दौरान सुशांत सैनी को ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज का हरियाणा उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं नवनियुक्त हरियाणा उपाध्यक्ष सुशांत सैनी ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसका वे ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। इस मौके पर सैनी राष्ट्रीय पंचायत के चेयरमैन डॉ. दिनेश सैनी, प्रधान बालकिशन सैनी, उप प्रधान पाला राम सैनी, कोषाध्यक्ष पवन सैनी, वरिष्ठ समाजसेवी फूल सिंह, विजय सैनी एवं ललित सैनी आदि मौजूद रहे।