चौपाल का उद्घाटन करते चेयरमैन व अन्य। संवाद
व्यासपुर। ककड़ौनी गांव में नव निर्मित बीसी व सामान्य चौपाल का पूर्व विधायक चौधरी बलवंत सिंह, मार्केट कमेटी चेयरमेन रमेश ठसका ने किया। सरपंच प्रतिनिध विशाल शर्मा ने बताया कि गांव में सामाजिक कार्य करने को लेकर चौपाल निर्माण की मांग की जा रही थी। चौपाल बनने से गांव के सभी सामाजिक कार्य एक छत के नीचे हो पाएंगे। चौपाल का निर्माण 16.50 लाख की लागत से किया गया है। इस दौरान सरपंच अरविंद रानी, ग्राम सचिव राजेश कुमार, मंडल प्रधान दीपक भारद्वाज, राजेंद्र कुमार, रविंद्र कुमार, हुसनपाल, पंकज, सतीश, विजय शर्मा, सुनील नंबरदार, बुधराम उपस्थित रहे।