फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: हर सड़क पर नाके, फिर भी बिना नंबर के वाहन बेलगाम

Mon, 31 Mar 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। जिला प्रशासन ने अवैध खनन रोकने के लिए 16 और बढ़ती वारदात के बाद पुलिस ने 22 नाके लगा रखे हैं। फिर भी सड़कों पर बिना नंबर प्लेट के ट्रक-ट्राले व डंपर सरेआम दौड़ रहे हैं।

जिन ट्रक ट्रालों व डंपरों पर नंबर प्लेट नहीं हैं उनमें ज्यादातर माइनिंग जोन से आने वाले वाहन हैं। इनमें से अधिकतर ट्रालों व डंपरों पर आगे की तरफ तो नंबर प्लेट लगी है, लेकिन पीछे नहीं। यदि नंबर प्लेट लगी है तो उसके आधे अक्षरों को मिटा दिया गया है या फिर उन पर मिट्टी एवं कालिख पोत दी जाती है।
विज्ञापन


ऐसा इसलिए ताकि इन डंपरों की वजह से कोई हादसा हो तो आसपास के लोग उनके नंबर प्लेट को नोट न कर सकें। दूसरा कोई अधिकारी या टीम पीछा भी करती है तो उन्हें भी नंबर प्लेट दिखाई नहीं देती। ऐसे भी चालक हैं जिन्होंने पीछे की तरफ नंबर प्लेट ऐसी जगह लगा रखी है जहां से वह किसी को दिखाई नहीं देती। ऐसी प्लेटों पर लिखे आधे नंबर तो दिखते हैं, लेकिन पंजीकरण अथॉरिटी का नंबर दिखाई नहीं देता। ये मामला तो राज्य सड़क सुरक्षा परिषद के सदस्य एडवोकेट सुशील आर्य भी कई बार रोड सेफ्टी की बैठक में उठा चुके हैं। उनके अनुसार 80 प्रतिशत डंपर बिना नंबर प्लेट के चल रहे हैं। सहायक आरटीए सुरेंद्र रेयडू का कहना है कि बिना नंबर प्लेट लगे वाहन चलाना भी गलत है। ऐसे वाहनों पर सख्ती की जाएगी।
विज्ञापन


कई बार हो चुके हैं हादसे
माइनिंग जोन से खनन सामग्री लेकर चलने वाले और अन्य सामान लेकर जाने वाले डंपरों की वजह से जिले में कई बार सड़कों पर हादसे हो चुके हैं। जिनमें लोगों की जान जा चुकी है। साढौरा, बिलासपुर, प्रतापनगर, छछरौली, बूड़िया के अलावा लगभग हर सड़क पर हादसे हो चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें