यमुनानगर। पश्चिमी यमुना नहर के साथ बन रही पक्की नहर की साइट से चोरों ने हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। ठेकेदार की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत में गांव गिरावड़ निवासी चांद सिंह ने बताया कि वह पश्चिमी यमुना नहर के साथ-साथ पक्की नहर बनाने का कार्य कर रहा है। बूड़िया नहर के नजदीक उसकी साइट का काम चल रहा है। सुबह जब वह साइट पर आया तो वहां से सरिया, चैनल, मशीन का सामान तथा लोहे का अन्य सामान गायब मिला। संवाद