फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायती जमीन में लगे 362 हरे सफेदे के पेड़ काट किए चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। साढौरा थाना क्षेत्र के गांव फाजिलपुर में पंचायती जमीन पर लगे 362 पेड़ काटकर चोरी कर लिए गए। आरोप गांव के ही सतार मोहम्मद, अख्तर अली, जंगशेर व रज्जाक अली पर लगा है। पुलिस ने पंचायत अधिकारी की शिकायत पर चारों आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पंचायत अधिकारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि फाजिलपुर गांव में कुछ लोगों ने मिलीभगत करके 16 मई को सफेदे के पेड़ काटकर चोरी कर लिए हैं। ये पेड़ पंचायत की जमीन में लगे हुए थे। सूचना मिलने पर वे मौके पर पहुंचे। जांच करने पर पंचायती जमीन से कुल 362 हरे सफेदे के पेड़ कटे मिले। जांच करने पर पता चला कि यह पेड़ गांव के ही सतार मोहम्मद, अख्तर अली, जंगशेर व रज्जाक अली ने काटकर चोरी किए हैं। पता चलने पर उन्होंने आरोपियों से बातचीत की, लेकिन उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले में चारों आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें