फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलते टैंपू से सरसों के तेल की पेटी चोरी कर युवक भागा, लोगों ने दबोच की धुनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
एक युवक ने करियाने का सामान लेकर जा रहे टैंपू से सरसों के तेल की 12 बोतलों की पेटी चोरी कर ली। जब आरोपी भागने लगा तो टैंपू चालक ने उसका पीछा कर दबोच लिया। इस दौरान टैंपू चालक व आसपास के लोगों ने उसकी धुनाई की और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आदर्श नगर कैंप निवासी कुलदीप सिंह ने बताया कि बुधवार को वह और उसका बेटा जगतार सिंह अपने टैंपू में करियाने का सामान लेकर कैंप जा रहे थे। ये सामान उन्होंने कैंप में एक दुकान में उतारना था। जब वे टैंपू लेकर वर्कशॉप रोड पर महिला थाने से आगे ज्योति होटल के पास पहुंचे तो एक युवक पीछे से उनके टैंपू पर लटक गया। जब उसके बेटे ने शीशे में देखकर टैंपू साइड में लगाकर रोका तो आरोपी युवक टैंपू से सरसों के तेल की पेटी उतार कर भागने लगा। पेटी में 12 बोतलें थी। उसके बेटे ने तुरंत आरोपी को पीछा किया। कुछ दूरी पर जाकर उसके बेटे ने आरोपी युवक को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम हरबंसपुरा कॉलोनी निवासी अजय बताया। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने आरोपी युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें