फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसी के घर जा रहे युवक को रॉड व सरियों से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
गांधी नगर क्षेत्र की जम्मू कॉलोनी में मौसी के घर जा रहे युवक पर नौ लोगों ने रॉड, सरियों व डंडों से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने मामले में चार लोगों को नामजद करते हुए पांच अन्य पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पटेल नगर निवासी लविश उर्फ छोटू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी मौसी जम्मू कॉलोनी निवासी सोनिया के घर पर जा रहा था। जब वह मौसी के घर के पास पहुंचा, तभी तीन बाइक पर सवार होकर नौ युवक आए। उनके हाथों में राड, सरिये, पाइप व डंडे थे। आरोपियों में जम्मू कॉलोनी निवासी हिम्मत, सरदार, साहिब अन्सारी, नवीन जट्टा, सुखलाल मिस्त्री के लड़के को वह जानते हैं, जबकि पांच अन्य युवक थे। आते ही आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। बताया कि आरोपियों ने तीन जुलाई को भी उसकी मौसी के बेटे राहुल के साथ झगड़ा किया था। इसी रंजिश में आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें