फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: महिला को बातों में लगा बालियां और कंगन छीने

Thu, 12 Jun 2025 03:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। जगाधरी की श्रीनगर कॉलोनी में तीन शातिर ठगों ने एक महिला से कानों से सोने की बालियां व हाथों से कंगन छीन लिए। युवकों ने महिला को बातों में उलझाकर एक पन्नी में लाखों रुपये दिखाकर उसके गहने उतरवा लिए। जब महिला ने पन्नी खोलकर देखी, तो उसमें नोट नहीं, बल्कि कागज के टुकड़े थे। शहर जगाधरी पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

श्रीनगर कॉलोनी निवासी सुलोचना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार दोपहर करीब एक बजे घर के बाहर किसी काम से निकली थी। उसी दौरान तीन युवक वहां पहुंचे और खुद को किसी योजना से जुड़े हुए बताकर उसे बातों में उलझा लिया। एक युवक ने पन्नी निकालकर उसमें नोटों की गड्डियां दिखाई और कहा कि अगर वह अपने गहने उन्हें दिखाएंगी तो वह डबल कीमत पर खरीदने का ऑफर दे सकते हैं।
रुपये देखकर वह लालच में आ गई और अपने कानों की सोने की बालियां और हाथ से सोने के कंगन उतारकर उन्हें दे दिए। तभी युवकों ने झांसे में लेकर गहने लेकर एक अन्य पन्नी में रखने का नाटक किया और असली गहने अपने पास रखकर दूसरी पन्नी महिला को पकड़ा दी और वहां से चले गए। युवकों के जाने के बाद जब उसने पन्नी खोलकर देखी तो उसमें अखबार की कतरनें और कागज के टुकड़े थे। गहने न पाकर वह घबरा गईं उसने अपने बेटे को सारी बात बताई।
विज्ञापन

इसके बाद उसने इसकी शिकायत शहर जगाधरी पुलिस को दी। शहर जगाधरी थाना प्रभारी राज पाल का कहना है कि महिला की शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। जिस जगह की घटना बताई जा रही है, वहां का सीसीटीवी फुटेज में दो युवक महिला के साथ चलते हुए नजर आ रहे है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें