फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: फर्म के नाम जारी चेक चोरी कर निकाल लिए पांच लाख रुपये

Thu, 12 Jun 2025 03:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। फर्म के नाम पर जारी चेक बैंक से चाेरी कर पांच लाख रुपये आरटीजीएस कराने का मामला सामने आया है। फर्म संचालक प्रोफेसर कॉलोनी निवासी जसवंत राय ने यूको बैंक व केनरा बैंक पर मिलीभगत करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि बैंक के कर्मियों की मिलीभगत से यह चेक चोरी हुआ। शहर थाना पुलिस ने फिलहाल अज्ञात पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्रोफेसर कॉलोनी निवासी जसवंत राय ने बताया कि उनकी सहारनपुर रोड पर मैसर्स महायोगी उद्योग के नाम से फर्म है। फर्म का खाता यूको बैंक प्यारा चौक में है। सात मई को रंजू अग्रवाल के माध्यम से फर्म के नाम केनरा बैंक से पांच लाख रुपये का पे अकाउंट का चेक जारी किया गया। यह चेक आठ मई को यूको बैंक की पेटी में डाला गया। आरोप है कि यह चेक यूको बैंक से चोरी कर केनरा बैंक से आरटीजीएस करा लिया गया। 15 मई को जब पासबुक में एंट्री कराई तो पता लगा कि यह चेक किसी मोहित अरोड़ा के नाम पर आरटीजीएस हुआ है। जबकि न तो वह मोहित को जानते हैं और न ही उससे कोई संबंध है। जबकि यह चेक रंजू अग्रवाल ने फर्म के नाम पर जारी किया था। इसकी पेमेंट मोहित के नाम पर कैसे हुई। आरोप है कि इसमें यूको बैंक व केनरा बैंक के कर्मचारियों की मिलीभगत है। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। शहर थाना प्रभारी सतीश कुमार का कहना है कि अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें