फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अगामी पांच दिन तक मौसम शुष्क रहने के आसार

Fri, 27 Feb 2026 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
जिला नागरिक अस्पताल के पार्क में धूप में बैठे लोग। संवाद - फोटो : kathua news
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में इन दिनों मौसम सुहावना बना हुआ है। सुबह-शाम ठंड का अहसास हो रहा है और दिन में हल्की गर्माहट महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार से पांच दिन तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 29 से 30 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा।
पिछले कुछ दिनों से मौसम में स्थिरता देखी जा रही है। तेज हवाएं या वर्षा की कोई संभावना फिलहाल नहीं जताई गई है। दिन में धूप खिली रहने से लोगों को ठंड से राहत मिली है, वहीं सुबह और रात के समय हल्की ठंडक बनी हुई है। मौसम में यह संतुलन स्वास्थ्य के लिहाज से भी अनुकूल माना जा रहा है।
विज्ञापन

मौसम का सबसे अधिक असर फसलों पर पड़ता है। वर्तमान समय में जिले में गेहूं की फसल दाने भरने और बालियां निकलने की अवस्था में है। कृषि विभाग के डीडीए आदित्य डबास ने बताया कि मौजूदा तापमान गेहूं की फसल के लिए अनुकूल है। उन्होंने कहा कि 28 से 30 डिग्री तक का अधिकतम तापमान और मध्यम स्तर का न्यूनतम तापमान फसल के विकास के लिए सही रहता है। इससे दानों की भराई बेहतर होती है और उत्पादन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
विज्ञापन


उन्होंने किसानों को सलाह दी कि खेतों में नमी का संतुलन बनाए रखें और आवश्यकता अनुसार सिंचाई करें। साथ ही कीट एवं रोगों की निगरानी भी करते रहें। फिलहाल मौसम में किसी प्रकार के प्रतिकूल बदलाव की संभावना नहीं है, जिससे गेहूं की फसल को नुकसान की आशंका नहीं है। कुल मिलाकर आगामी दिनों में मौसम स्थिर रहने से आमजन के साथ-साथ किसानों को भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें