फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: त्रिकोणी चौक से अतिक्रमण हटाकर बनेगी ग्रीन बेल्ट

Fri, 27 Feb 2026 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
जगाधरी के त्रिकोणी चौक के पास किया गया अतिक्रमण - फोटो : बाराबंकी आए दूल्हे के परिजन और रिश्तेदार तथा तथा दुल्हन व उनके परिजन।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम के वार्ड नंबर-3 में त्रिकोणी चौक और दादूपुर नलवी नहर के आसपास अवैध कब्जों को हटाकर यहां ग्रीन बेल्ट विकसित की जाएगी। इसके साथ ही पुराना छछरौली रोड पर हरियाणा इंजीनियरिंग कॉलेज के मोड़ से महर्षि कश्यप चौक तक सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा और पूरे मार्ग पर जलनिकासी के लिए नाले का निर्माण होगा।
इन तीनों विकास कार्यों को हाल ही में हुई नगर निगम सदन की साधारण बैठक में मंजूरी दी गई है। जगाधरी के त्रिकोणी चौक के पास जगाधरी बाईपास रोड और पुराना छछरौली रोड पर वर्षों से सड़क के किनारे अतिक्रमण है। अस्थायी व स्थायी कब्जों के कारण यातायात प्रभावित होता है और आए दिन जाम की स्थिति बनती है। इसके अलावा क्षेत्र की सुंदरता भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

समस्या को देखते हुए वार्ड-3 के पार्षद जयंत स्वामी ने सदन की बैठक में प्रस्ताव रखा था कि त्रिकोणी चौक से दादूपुर नलवी नहर तक सड़क किनारे से अतिक्रमण हटाकर वहां ग्रीन बेल्ट विकसित की जाए। साथ ही पुराना छछरौली रोड को चौड़ा कर व्यवस्थित नाला बनाया जाए।

सदन में प्रस्ताव पारित होने के बाद मेयर सुमन बहमनी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि तीनों परियोजनाओं का आकलन जल्द किया जाए। उन्होंने कहा कि योजना बनाते समय स्थानीय नागरिकों की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाए। ग्रीन बेल्ट विकसित होने से न केवल क्षेत्र का पर्यावरण बेहतर होगा, बल्कि नागरिकों को स्वच्छ व सुंदर सार्वजनिक स्थान भी मिलेगा।

वहीं पुराने छछरौली रोड पर सड़क चौड़ीकरण से यातायात व्यवस्था मजबूत होगी और दुर्घटनाओं की आशंका कम होगी। बरसात के दिनों में जलभराव की समस्या से लोगों को राहत दिलाने के लिए सड़क के साथ व्यवस्थित नाले का निर्माण किया जाएगा, जिससे बारिश का पानी सुचारू रूप से निकलेगा।
विज्ञापन


मेयर ने अधिकारियों से कहा कि आकलन रिपोर्ट के आधार पर कार्ययोजना तैयार कर शीघ्र काम शुरू किया जाए, ताकि वार्ड-3 के निवासियों को लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से राहत मिल सके। इन विकास कार्यों के पूरा होने के बाद क्षेत्र की तस्वीर बदलने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें