फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विसर्जन के लिए यमुना घाट पहुंचने की डगर नहीं आसान

Thu, 04 Sep 2025 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
गणपति विसर्जन वाले रास्ते पर जमा कीचड़। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गणपति की मूर्तियों के विसर्जन के लिए श्रद्धालु छह सितंबर को पश्चिमी यमुना नहर किनारे व घाटों पर जुटेंगे। यहां इस बार उनकी डगर आसान नहीं हैं। चिट्टा मंदिर से बाडी माजरा पुल व हमीदा हेड पर नहर की पटरी के उबड़-खाबड़ रास्ते पर बारिश से कीचड़ के हालात बने हुए हैं। नहर किनारे भी कचरे के ढेर व घास-झाड़ लगे हैं। इन हालात पर संबंधित विभागों के अफसरों का ध्यान नहीं है। इसका खामियाजा गणपति विसर्जन के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को भुगतना पड़ सकता है। हर साल गणपति विसर्जन से पहले नगर निगम व सिंचाई विभाग यमुना घाट किनारों पर सफाई व रास्ते पर मिट्टी गिराकर समतल करते हैं। इस बार अभी तक ऐसा नहीं हुआ। इसकी वजह बारिश के बाद जलभराव व बाढ़ग्रस्त इलाकों में विभागों के अफसरों व कर्मचारियों की व्यस्तता माना जा रहा है।
विज्ञापन

200 जगहों पर स्थापित हैं पंडाल
यमुनानगर व जगाधरी, दोनों शहरों में करीब 200 जगह गणपति पंडाल लगे हैं। साथ ही हजारों लोगों ने घरों में भी गणपति स्थापित कर रखे हैं। पंडालों व घरों से करीब 20 हजार भक्त गणपति विसर्जन के लिए पश्चिमी यमुना नहर किनारे व घाटों पर पहुंचेंगे। सबसे ज्यादा श्रद्धालुओं की भीड़ विसर्जन को दिन हमीदा हेड, बाडी माजरा पुल, आजजनगर, चिट्टा मंदिर, फतेहपुर पुल, बूड़िया पुल पर जुटती है। सभी जगह बारिश के चलते हालात बिगड़े हुए हैं। नगर किनारे व घाटों तक पहुंचने के लिए पटरी के कच्चे रास्तों पर कीचड़ जमा है। साथ ही नहर किनारे कचरे के ढेर व झाड़ लगे हुए हैं। ये हालात देख गणपति पंडाल के आयोजक व अन्य श्रद्धालु चिंतित हैं। यमुना विहार व आजाद नगर में गणपति पंडाल लगाने वाले पंकज, राजकुमार, पीयूष ने कहा कि गणपति विसर्जन से पहले यमुना घाट तक पहुंचने के रास्ते समतल कर दिए जाएं तो श्रद्धालुओं को परेशानी नहीं होगी। साथ ही यहां यमुना किनारे व पटरी सफाई का प्रबंध समय रहते हो तो असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन


गणपति विसर्जन से पहले यमुना घाट तक पहुंचने के रास्ते दुरुस्त कर यमुना के किनारे व पटरी सफाई कराई जाएगी। इसके लिए नगर निगम अफसरों को निर्देश देंगे।
- सुमन बहमनी, मेयर, नगर निगम।

गणपति विसर्जन वाले रास्ते पर जमा कीचड़। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें