फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: खिलाड़ियों को आयु में छूट देने का एचएसएससी चेयरमैन को सौंपा ज्ञापन

Thu, 04 Sep 2025 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
एचएसएससी चेयरमैन को मांगपत्र सौंपता हरियाणा ओलंपिक संघ का प्रतिनिधि मंडल। संघ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



जगाधरी। सरकारी नौकरी में प्रदेश के खिलाड़ियों को खेल कोटे से आयु सीमा में छूट देने की मांग को लेकर हरियाणा ओलंपिक संघ का प्रतिनिधि मंडल हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग चेयरमैन हिम्मत सिंह से मिला। इस दौरान संघ प्रतिनिधिमंडल ने चेयरमैन को मांगपत्र सौंपा। इसमें उन्होंने खिलाड़ियों को आयु सीमा में छूट देने, लंबित खेल कोटे की रिक्ति पद पर भर्ती व पैरा खिलाड़ियों से समानता सुनिश्चित करने की मांग की।
यमुनानगर से हरियाणा ओलंपिक संघ के कार्यकारी सदस्य अधिवक्ता रोहित पुंडीर ने बताया कि संघ ने आयोग चेयरमैन को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में खेल कोटे के अंतर्गत भर्ती से जुड़े लंबित समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की गई। इसके अलावा खिलाड़ियों को भर्ती में आयु सीमा में छूट देने की मांग भी उठाई है। वहीं, जिन खिलाड़ियों ने पूर्व में विज्ञापनों के तहत आवेदन किया था और भर्ती में देरी के कारण आयु सीमा से बाहर हो रहे हैं। ऐसे खिलाड़ियों को विशेष आयु छूट देने का अनुरोध किया है, ताकि खिलाड़ियों को उनका अधिकार मिल सके। इसके अलावा खेल कोटे के अंतर्गत सभी विभागों में लंबित भर्तियों को समेकित कर जल्द प्रक्रिया शुरू करने की मांग रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा ओलंपिक संघ अध्यक्ष कैप्टन जसविंद्र मीनू बेनीवाल ने कहा कि देरी के कारण कई खिलाड़ियों का भविष्य अंधकार में है। मुख्यधारा और पैरा खिलाड़ियों दोनों के अधिकारों की रक्षा और न्याय सुनिश्चित करने की दिशा में यह ज्ञापन दिया गया है। इस दौरान मनजीत सिंह कोषाध्यक्ष, नीरज तंवर, अनिल खत्री, राकेश सिंह, सुनील रंगा, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग सदस्य अमर सिंह, भूपेंद्र चौहान, कपिल अत्तरेजा, चिन्मय गर्ग सहित अन्य मौजूद रहे।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें