संवाद न्यूज एजेंसी
साढौरा। पीएम श्री राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सालेहपुर मे आयोजित एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर में स्वयंसेवकों ने नशा मुक्ति का संकल्प लिया। कार्यक्रम अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि शिविर के सातवें दिवस स्वयंसेवकों ने नशे के खिलाफ ग्रामीणों को भी जागरूक किया।
सेवानिवृत प्राध्यापक देवी चंद सैनी ने बताया कि स्वयं सेवकों को शिविर के माध्यम से विभिन्न विषयों की जानकारियां प्राप्त होती हैं। स्वयं सेवक समाज के जागरूक नागरिक बनते हैं। कार्यक्रम अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि शिविर दिनचर्या की शुरुआत वंदे मातरम गीत एवं एनएसएस गीत गायन कर की जाती हैं। शिविर में स्वयं सेवक योग एवं प्राणायाम का प्रशिक्षण भी प्राप्त करते हैं। प्रवक्ता बलदेव भारतीय स्वयंसेवकों को समाज एवं राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा दी। शिविर में प्रवक्ता सतनाम कौर एवं प्रवेश कुमारी ने भी अपने विचारों से स्वयंसेवकों को अवगत कराया।