फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

75 करोड़ का धान घोटाला: राइस मिलर को निशानदेही के लिए बिहार लेकर गई SIT, विभाग के अधिकारियों की नींद उड़ी

Fri, 05 Dec 2025 11:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)

सार

सीआईए-वन की टीम संदीप सिंगला को बैंक में भी लेकर गई और उसके बैंक खातों के बारे में जानकारी ली गई। सूत्रों के अनुसार बैंक में मोटी रकम की ट्रांजेक्शन की बात सामने आ रही है। घोटाले के आरोपी राइस मिलर संदीप सिंगला से रिमांड के दौरान पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
प्रतापनगर स्थित राइस मिल में सत्यापन करती टीम। आर्काइव - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सात राइस मिलों में करीब 75 करोड़ रुपये के धान घोटाले के तार बिहार से भी जुड़ रहे हैं। वीरवार को एसआईटी आरोपी राइस मिलर संदीप सिंगला को लेकर बिहार रवाना हो गई। माना जा रहा है कि बिहार से सस्ती दर पर चावल खरीद मंगवा कर एफसीआई के गोदामों में सप्लाई किया जाना था। इसके लिए वहां के चावल कारोबारियों से संदीप की डील हो चुकी थी।

विज्ञापन


बिहार में किस जगह से कितने कारोबारियों से कितनी मात्रा में चावल आना था, इसकी निशानदेही कराने के लिए एसआईटी राइस मिलर को बिहार लेकर गई है। वहीं संदीप सिंगला की पत्नी की गिरफ्तारी अभी नहीं हो सकी है। जांच में यह भी पता चला है कि पत्नी को केवल कागजों में ही पार्टनर बनाया गया था। सारा काम संदीप सिंगला व उनके कर्मचारी ही संभाल रहे थे।

उधर, एसआईटी की पूछताछ में कुछ और राइस मिलरों व अधिकारियों के भी नाम सामने आए हैं। जिनसे मिलीभगत करके इस पूरे गबन को अंजाम दिया गया। अब पुलिस इन राइस मिलरों व अधिकारियों को पूछताछ के लिए सीआईए में बुलाएगी। संदीप सिंगला की गिरफ्तारी के बाद कई राइस मिलरों व अधिकारियों की नींद उड़ गई है। सभी को इस इस बात की चिंता सता रही है कि कहीं उनका नाम तो पूछताछ में नहीं बताया है। क्योंकि सीआईए की पूछताछ में उन्हें एक साथ कई सवालों का जवाब देना होगा।
विज्ञापन


सीआईए-वन की टीम संदीप सिंगला को बैंक में भी लेकर गई और उसके बैंक खातों के बारे में जानकारी ली गई। सूत्रों के अनुसार बैंक में मोटी रकम की ट्रांजेक्शन की बात सामने आ रही है। घोटाले के आरोपी राइस मिलर संदीप सिंगला से रिमांड के दौरान पूछताछ की जा रही है। निशानदेही के लिए टीम उन्हें बाहर लेकर गई है। जल्द मामले को सबके सामने लाया जाएगा। मामले में शामिल आरोपियों का किस स्तर पर क्या रोल था इसकी जांच की जा रही है। -डीएसपी रजत गुलिया, एसआईटी इंचार्ज।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें