फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे के आधार कार्ड पर अपनी फोटो लगाकर करवाई थी चोरी के आरोपी की जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने फर्जी तरीके से अदालत से जमानत कराने के मामले में आरोपी सहारनपुर के गांव लालपुर निवासी राजेश उर्फ डागर को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर लिया गया। आरोपी राजेश उर्फ डागर ने जयरामपुर निवासी राजन के आधार कार्ड पर अपनी फोटो लगाकर उससे चोरी के आरोपी की जमानत करवाई थी। जबकि राजन सड़क हादसे में घायल होने के कारण घर में चारपाई पर था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पूछताछ में गिरोह में शामिल अन्य लोगों के बारे में पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें दिसंबर माह में फर्जी तरीके से कोर्ट से जमानत कराने का मामला सामने आया था। गांव जयरामपुर निवासी बबली देवी ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसके पति राजन कुमार का साल 2018 में एक्सीडेंट हो गया था। वे लंबे समय तक अस्पताल में रहे और अब चल फिर नहीं सकते। घर पर रही चारपाई पर है। 23 दिसंबर को उनके घर पर कोर्ट से समन आया। यह समन उसके पति के नाम था। उसने कोर्ट में जाकर पता किया तो पता चला कि उसके पति ने किसी की जमानत ली है, जबकि उसका पति चल नहीं सकता और न ही उसने किसी की जमानत ली। उसे पता चला कि यह फर्जीवाड़ा यूपी के सहारनपुर जिले के गांव लालपुर निवासी राजेश उर्फ डागर ने किया है। उसने फर्जीवाड़ा कर चोरी के आरोपी बाबू उर्फ गब्बर की जमानत दी है। पता चलने पर उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने तब मामले में आरोपी राजेश उर्फ डागर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जांच अधिकारी एएसआई इरशाद अली ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ की जा रही है। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी सभी आरोपियों को काबू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें