फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: प्रदेशाध्यक्ष ने भाजपा जिलाध्यक्ष को भेंट की गदा

Fri, 16 Oct 2026 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा को सम्मानित करतीं प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता। प्रवक्ता - फोटो : संयुक्त चिकित्सालय में घायल छात्रा का उपचार करते चिकित्सक। स्रोत संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पानीपत स्थित भाजपा कार्यालय श्याम कमल में प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता और संगठन महामंत्री पवन राणा की उपस्थिति में संगठनात्मक बैठक हुई। इसमें सेवा संकल्प अभियान की सफलता, संगठन की गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में प्रदेशभर के जिला अध्यक्षों, जिला प्रभारियों और वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भाग लिया।
भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने बताया कि जिला यमुनानगर में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सभी कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुए। इस पर प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने जिले के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने जिलाध्यक्ष सपरा और जिला प्रभारी चेयरमैन धर्मवीर सिंह को गदा भेंटकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपरा ने कहा कि अभियान के कार्यक्रमों को सफल बनाने में जिले के कार्यकर्ताओं ने मेहनत और निष्ठा से योगदान दिया। प्रदेश नेतृत्व की ओर से मिला सम्मान सभी कार्यकर्ताओं के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। उन्होंने प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता और संगठन महामंत्री पवन राणा का मार्गदर्शन व प्रोत्साहन देने के लिए आभार जताया। इस अवसर पर जिला महामंत्री नरेंद्र राणा, प्रवीण खदरी, जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग, कार्यालय सचिव सतीश चौधरी, जिला आईटी प्रमुख शुभम दत्ता, जिला सचिव अभिषेक अरोड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें