फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: देखरेख के अभाव में स्टेडियम खस्ताहाल

Tue, 02 Dec 2025 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
टिब्बी अराइयां में बने स्टेडियम के टॉयलेट मे फैली गंदगी। संवाद
विज्ञापन
नवाब खान
विज्ञापन

प्रतापनगर। कस्बे के टिब्बी अराइयां गांव में करीब 14 वर्ष पहले लाखों की लागत से बनाया गया खेल स्टेडियम देखरेख के अभाव में खस्ताहाल हो गया है। स्टेडियम ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को मंच देने और युवाओं को व्यायाम व खेलों की ओर प्रोत्साहित करने के लिए बनाया गया था। यह अब नशेड़ियों का अड्डा बन गया है।
रखरखाव न होने से स्टेडियम का अधिकांश हिस्सा जीर्ण-शीर्ण हो चुका है। कई जगह से चहारदीवारी टूट गई है। मैदान में लंबी-लंबी घास और झाड़ियां खड़ी है। शौचालयों की हालत इतनी खराब है कि इनका उपयोग करना बीमारियों को न्योता देना है। जगह-जगह बिखरा कूड़ा, प्लास्टर उखड़ी की दीवारें, टूटी टंकियां और जंग लगी लोहे की ग्रिलें उपेक्षा की कहानी बता रही हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि स्टेडियम की खराब हालत का फायदा नशेड़ियों और असामाजिक तत्वों ने उठाया है। दिन ढलते ही यहां बाहरी लोग जमा होने लगते हैं, जिसकी वजह से गांव में रहने वाले लोगों में असुरक्षा का माहौल बन गया है। टूटी चहारदीवारी और खुले प्रवेश द्वार के कारण कोई भी परिसर में प्रवेश कर सकता है।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि मैदान की नियमित सफाई, देखरेख और सुरक्षा की व्यवस्था होती तो इसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भाग लेते। स्टेडियम का उपयोग बच्चों और युवाओं के खेल अभ्यास के बजाय गलत गतिविधियों के लिए होना गांव के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। यहां आने वाले अपराधिक व नशा प्रवृत्ति के लोगों के कारण लोगों की सुरक्षा भी दांव पर है।
स्टेडियम में शौचालय वर्षों से बंद पड़े हैं। शौचालयों के दरवाजे टूटे चुके हैं। पानी के लिए लगे नल गायब हैं। टंकियों में जंग लगा है। खिलाड़ियों ने बताया कि जब तक स्टेडियम में पानी, साफ-सफाई, बैठने की व्यवस्था और सुरक्षा इत्यादि मूलभूत साधन बहाल नहीं होंगे, तब तक इसका उपयोग संभव नहीं है। मैदान में घास व झाड़ियां उगी हैं। कई बार यहां सांप, बिच्छु व अन्य जहरीले कीट निकल चुके हैं। कई स्थानों पर जमीन गड्ढों में बदल गई है, जिससे चोट लगने का खतरा है। संवाद
विज्ञापन

मरम्मत के लिए एस्टीमेट मांगा : सरपंच

टिब्बी अराइयां की सरपंच रजनेश ने कहा कि स्टेडियम की हालत खस्ता है। पंचायत की ओर से स्टेडियम की मरम्मत, चहारदीवारी, सफाई, शौचालय व अन्य सुधार के लिए एस्टीमेट सरकार को भेजा है। करीब 14 साल पहले स्टेडियम निर्माण के बाद इसके रखरखाव के लिए कोई फंड नहीं मिला है। यही कारण है कि मरम्मत न होने से इसकी स्थिति दिन-ब-दिन खराब होती चली गई। उन्होंने बताया कि विधायक के माध्यम से उन्होंने खेल मंत्री और खेल विभाग को प्रस्ताव भेजकर स्टेडियम की मरम्मत व विकास के लिए फंड मांगा है।

टिब्बी अराइयां में बने स्टेडियम के टॉयलेट मे फैली गंदगी। संवाद

टिब्बी अराइयां में बने स्टेडियम के टॉयलेट मे फैली गंदगी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें