फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सत्संग में बताया नववर्ष का आध्यात्मिक महत्व

Mon, 23 Mar 2026 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के सत्संग में उप​स्थित श्रद्धालु। संस्थान - फोटो : 1
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से जगाधरी अनाज मंडी में कार्यक्रम करवाया गया। इस दौरान साध्वी दीपा भारती ने श्रद्धालुओं को भारतीय नववर्ष का महत्व व मानव जीवन में आध्यात्मिक जागरूकता का मूल बताया।
उन्होंने कहा कि चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को भारतीय नववर्ष मनाया जाता है। यह प्राकृतिक रूप से अत्यंत पावन व आध्यात्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण तिथि है। शास्त्रों के अनुसार इसी दिन भगवान ब्रह्मा ने सृष्टि की रचना की थी। इसी पावन तिथि से विक्रम संवत का आरंभ हुआ, जिसे महान सम्राट विक्रमादित्य की विजय और गौरव से जोड़ा जाता है।
विज्ञापन

पुराणों के अनुसार इस दिन भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक भी हुआ था, जो आदर्श शासन व धर्म की स्थापना का प्रतीक है। इसके अतिरिक्त नवरात्र का प्रारंभ भी इसी दिन से होता है, जो शक्ति उपासना व आत्मशुद्धि का महापर्व है। शीत ऋतु के बाद चैत्र मास में बसंत ऋतु और प्रकृति की छटा में नवीनता देखने को मिलती है, जो स्वयं में बदलाव का बड़ा संकेत है।
आज के परिप्रेक्ष्य में युवा वर्ग भ्रमित होकर पाश्चात्य संस्कृति का अंधानुकरण कर अपनी महान संस्कृति को भुला बैठा हैं। यह प्रवृत्ति युवाओं के जीवन के पतन का कारण बन रही है। चूंकि भारतीय सनातन परंपरा सदा से ही मनुष्य को शारीरिक मानसिक व आध्यात्मिक पोषण प्रदान करती रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हम एक स्वच्छ सुंदर परिवेश अपनी भावी पीढ़ी को प्रदान करना चाहते हैं, तो हमें पुनः अपने मूल की ओर लौटना होगा। तभी हम अपने भविष्य को सुरक्षित रख सकते हैं। कार्यक्रम में साध्वियों ने भजनों से ईश्वर व गुरु की महिमा का गुणगान किया। इस दौरान सभी ने विश्व शांति की प्रार्थना के लिए सामूहिक साधना की।

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के सत्संग में उपस्थित श्रद्धालु। संस्थान- फोटो : 1

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें