फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: धान उठान की कछुआ चाल से किसान बेहाल

Fri, 03 Oct 2025 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
जगाधरी अनाज मंडी में बारिश के दौरान धान  इकट्ठा करते मजदूर। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले की अनाज मंडियों ने धान की आवक बढ़ती जा रह है। वहीं उठान धीमी गति से चल रहा है। इससे किसानों को काफी परेशानी हो रही है। मंडियां धान से फुल हो चुकी हैं। मंडियों में जहां भी नजर जाती है वहां केवल धान ही धान दिखाई देता है। अब तो किसानों को धान सुखाने के लिए भी जगह नहीं मिल रही है।
जिले की अनाज मंडियों वीरवार को में 16951 गेट पास कटे और 81087 मीट्रिक टन धान की आवक हुई। खरीद केवल 14163 एमटी धान की ही हुई। अब तक मंडियों में 68157 एमटी धान खरीदा जा चुका है। मंडियों में धान उठान के लिए करीब 400 ट्रक लगाए जाने हैं। इनमें से 200 ट्रकों का ही पोर्टल पर डाटा अपलोड हो पाया है। जब तक सारा डाटा अपलोड नहीं होगा तब तक ट्रक मंडियों से धान को उठाकर बाहर नहीं ले जा सकेंगे। मंडियों में अभी करीब 45 हजार एमटी धान पड़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किस मंडी में कितनी खरीद
डीएफएससी जतिन मित्तल ने बताया कि व्यासपुर अनाज मंडी में 5,509 मीट्रिक टन, छछरौली ी में 4,898 , गुमथला राव अनाज मंडी में 1,618 मीट्रिक टन, जगाधरी में 10,407 , जठलाना में 185, खारवन अनाज मंडी में 1,052 मीट्रिक टन, प्रतापनगर अनाज मंडी में 1,517 मीट्रिक टन, सरस्वती नगर अनाज मंडी में 16,541 मीट्रिक टन, रादौर अनाज मंडी में 8,222 मीट्रिक टन, रणजीतपुर अनाज मंडी में 2,513 मीट्रिक टन, रसूलपुर मंडी में 2,526 मीट्रिक टन, साढौरा अनाज मंडी में 4,829 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है।

जगाधरी अनाज मंडी में बारिश के दौरान धान  इकट्ठा करते मजदूर। संवाद

जगाधरी अनाज मंडी में बारिश के दौरान धान  इकट्ठा करते मजदूर। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें