फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: निशानदेही के लिए राइस मिलर को यूपी ले गई एसआईटी

Sat, 20 Dec 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। धान घोटाले में गिरफ्तार आरोपी राइस मिलर संदीप सिंगल को अब पुलिस अब उत्तर प्रदेश लेकर गई है। माना जा रहा है कि मंडियों से उठाया गया धान यूपी के विभिन्न जिलों में बेचा गया। इसके अलावा रुपये का लेनदेन भी वहीं पर होने की संभावना है। यूपी में मिलर से निशानदेही करवाई जाएगी।
वहीं यूपी में सरकारी धान कौन-कौन से व्यापारियों ने खरीदा और किनसे लेनदेन किया गया है। एसआईटी ने राइस मिलर को राजस्थान से दो दिसंबर को गिरफ्तार किया था। जिसे कोर्ट में पेश कर आठ दिन के रिमांड पर लिया था। कोर्ट में पेश करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया था। अब पुलिस ने उसे प्रतापनगर में दर्ज प्राथमिकी में पूछताछ करने के लिए पांच दिन के प्रोडक्शन वारंट पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन की पूछताछ में मिलर ने यूपी में धान सप्लाई से संबंधित कुछ जानकारी दी है। इसलिए एसआईटी उन्हें लेकर यूपी रवाना हो गई। जांच अधिकारी का कहना है कि फिलहाल मिलर को निशानदेही के लिए यूपी लेकर गए हैं। इस दौरान क्या जानकारी मिली इसके बारे में बाद में ही कुछ पता चल सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें