प्रतापनगर। थाना प्रतापनगर क्षेत्र के गांव प्रतापनगर स्थित हुक्के की दुकान से ताला तोड़कर सामान चोरी कर लिया गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मौके पर छानबीन के बाद तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली।
विज्ञापन
पुलिस को दी तहरीर में प्रतापनगर निवासी अमजद ने बताया कि प्रतापनगर में उनकी हुक्के की दुकान है। हुक्के की नली पीतल की होती है, जो दुकान पर लाखों रुपये की कीमत की रखी थीं। शनिवार को दुकान बंद कर घर लौट गए थे। रविवार सुबह दुकान पर पहुंचने पर शटर टूटा पाया। दुकान से पीतल का सामान चोरी था। तब पुलिस को सूचित किया और कार्रवाई के लिए थाने में तहरीर दी। अमजद ने बताया कि दुकान में रखे हुक्कों से पीतल की नलियां खोल चोरी की गईं।