फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जड़-चेतन, दृश्य-अदृश्य सबकुछ ऊर्जा स्वरूप : सिद्धेश्वरी भारती

Mon, 24 Nov 2025 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
हनुमान गेट स्थित दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान आश्रम में प्रवचन करतीं साध्वीं।
विज्ञापन
जगाधरी। हनुमान गेट स्थित दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के आश्रम में रविवार सुबह साप्ताहिक सत्संग का आयोजन किया गया। इसमें साध्वी सिद्धेश्वरी भारती ने उपस्थित श्रद्धालुओं को बताया कि संसार में जड़-चेतन, दृश्य-अदृश्य सब कुछ ऊर्जा स्वरूप है। पंच भूत हो अथवा पंचभूतों से निर्मित मानव शरीर सब ऊर्जा का स्वरूप है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ऊर्जा को शक्ति भी कहा जाता है। वह शक्ति जड़ वस्तुओं में सुप्तावस्था व चेतन वस्तुओं में जागृत अवस्था में विद्यमान रहती है। अब विचारणीय तथ्य है कि यदि कण-कण में एक ही शक्ति वास करती है तो कदाचित उसका प्रभाव सकारात्मक तो कहीं नकारात्मक क्यों होता है। जैसे विद्युत ऊर्जा का एक ही स्वभाव है, किंतु यह उपकरण की तकनीकी प्रणाली पर निर्भर करता है कि वह उस विद्युत ऊर्जा द्वारा गर्मी पैदा करेगा अथवा वस्तुओं को ठंडा करेगा। साध्वी ने कहा कि वातावरण की ऊर्जा हमारे विचारों, शब्दों व कर्मों द्वारा प्रभावित होती है। किसी भी स्थान व वस्तु की ऊर्जा आसपास विचरण करने वाले मनुष्यों व घटित होने वाली घटनाओं पर निर्धारित होती है। तभी किसी तीर्थ स्थान अथवा धार्मिक स्थल पर बैठकर असीम शांति व परमानंद की अनुभूति होती है, क्योंकि वहां किसी भक्त अथवा संत ने शुद्ध भक्ति की दिव्य तरंगों द्वारा उस वातावरण को पोषित किया होता है।
विज्ञापन

हनुमान गेट स्थित दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान आश्रम में प्रवचन करतीं साध्वीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें