फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: डीसी को बताईं बीएलओ की नियुक्ति में कमियां

Tue, 01 Jul 2025 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ व हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन की ओर से डीसी को ज्ञापन सौंपा गया। इसमें बीएलओ की नियुक्ति से आ रही परेशानियां बताईं। साथ ही समाधान की गुहार लगाई।
हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के जिला महासचिव सुशील धीमान, अध्यापक संघ जिला प्रधान संजय कांबोज व राज्य उप प्रधान राकेश धनखड़ ने कहा कि जिले के सभी बीएलओ को बिना सोचे-समझे ही एक साथ बदल दिया गया। इसमें अधिकतर अध्यापक हैं। इन्हें जिस बूथ पर उनकी वोट है, उसी बूथ का बीएलओ नियुक्त कर दिया गया। यह प्रशासनिक दृष्टि से गलत है। इससे अध्यापकों में रोष है। जिस गांव या कालोनी में उनकी वोट है, वहां भी उन्हें नियुक्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यापक संघ के जिला प्रेस सचिव राम नरेश व हसला के खंड प्रधान मंदीप सैनी ने कहा कि अनेक अध्यापक व अध्यापिकाओं की ड्यूटी बिना सोचे समझे उनके गांव के बूथ पर लगा दी। इस मौके पर हसला से सुनील कुमार, राजिंद्र, कमल किरण व अध्यापक संघ से दिनेश तंवर प्रीतम बालियान, वीरेंद्र कुमार, राजेश कांबोज, सुखविंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें