रादौर। बारिश से छिंबी मोहल्ला, पटाक माजरी व अन्य स्थानों पर नालों का पानी ओवरफ्लो होकर गलियों-सड़कों पर बहने लगा। इससे निवासियों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा। छिंबी मोहल्ला निवासी मनीष, शेर सिंह, नीरज, संयम, प्रदीप, कमलेश, कर्ण ने बताया कि नगर पालिका की ओर से डेढ़ वर्ष से पुल से पक्के घाट तक सड़क निर्माण कार्य का ठेका दियाहै। सड़क बनाने का कार्य छह माह में पूरा किए जाने के दावे थे। डेढ़ वर्ष बाद भी सड़क नहीं बन पाई है। अधूरी सड़क से बारिश का पानी निचले इलाकों में भर रहा है। संवाद