फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पुलिस ने राहगीरों को पिलाया मीठा पानी

Wed, 27 May 2026 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
 राहगीरों की प्यास बुझाते पुलिसकर्मी व होमगार्ड के जवान। संवाद
विज्ञापन
यमुनानगर। एसपी कार्यालय के कर्मचारियों की ओर से जगाधरी अनाज मंडी के बाहर ठंडे मीठे पानी की छबील लगाई गई। पुलिस कर्मचारी और होमगार्ड सड़क से गुजर रहे राहगीरों, वाहन चालकों रोक-रोक कर मीठा ठंडा पानी पिलाते नजर आए। तेज धूप और बढ़ते तापमान के बीच लोगों को यह पहल काफी राहत देने वाली साबित हुई। सेवा और सहयोग की भावना से आयोजित इस छबील की लोगों ने जमकर प्रशंसा की। इस मौके पर सोनू, गगन, अमन, गोविंद, अमन कुमार, शिवम, अतुल, केसर, गुलशन, महेश और मनीष कुमार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

शिव मंदिर के बाहर लगाई छबील
यमुनानगर। तेजली गांव के शिव मंदिर के बाहर ग्रामीणों की ओर से भीषण गर्मी में राहगीरों के लिए मीठे जल की छबील लगाई गई। ग्रामीणों ने राहगीरों को रोक-रोक कर मीठा पानी पिलाया और गर्मी से राहत पहुंचाई। नंबरदार मनीराम ने कहा कि तेजली गांव में सभी लोग आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ रहते हैं। 36 बिरादरी के लोग मिलजुल कर सामाजिक कार्यों में भाग लेते हैं। समाज में भाईचारा और सहयोग की भावना बनाए रखना समय की जरूरत है। इस मौके पर लीलू सांगवान, मनीष, राजकुमार, मुकेश, रमेश सांगवान सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद

 राहगीरों की प्यास बुझाते पुलिसकर्मी व होमगार्ड के जवान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें