फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: परिवार समेत ससुराल गया था व्यक्ति, चोरों ने ताले तोड़ एक लाख का सामान चुराया

Fri, 21 Apr 2023 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापनगर। क्षेत्र के गांव देवधर में चोरों ने घर के ताले तोड़कर नकदी समेत करीब एक लाख के गहने व सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

गांव देवधर निवासी सागर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 16 अप्रैल को वह अपनी पत्नी व बच्चों के साथ अपनी ससुराल गांव कनालसी गया था। देर शाम जब वह घर वापस लौटे तो गेट का लगा ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। घर के अंदर रखी पेटी का ताला भी टूटा हुआ था। जिसके बाद से सोने के दो मंगलसूत्र, दो जोड़ी पाजेब, सोने का कोका, नथली, एक गैस सिलिंडर, दो क्विंटल गेहूं व अन्य सामान गायब था। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। प्रतापनगर थाना पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें