फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बदमाशों ने स्कॉर्पियो सवार पर चलाईं गोलियां

Sun, 02 Mar 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर (यमुनानगर)। गैंगवार में हुए ट्रिपल मर्डर को लेकर चर्चित खेड़ी लक्खा सिंह चौकी क्षेत्र में एक बार फिर फायरिंग की वारदात हुई। क्षेत्र के सतगौली गांव में बाइक सवार तीन बदमाशों ने स्कॉर्पियों सवार व्यक्ति पर फायरिंग की। कार सवार ने भी हमलावरों पर जवाबी फायर किए तो वे मौके से भाग निकले। एसपी, एएसपी समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। उधर, कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा भी घटना स्थल पर पहुंचे और पीड़ित से पूरे मामले की जानकारी ली।
हड़तान माजरी गांव निवासी शेर सिंह मुस्तफाबाद रेलवे स्टेशन के नजदीक स्कूल से पारिवार के एक बच्चे का सर्टिफिकेट लेकर लौट रहे थे। उन्हें बच्चे को किसी अन्य जगह दाखिल करना था। जब दोपहर एक बजे वह सतगौली गांव के पास ट्यूबवेल के नजदीक पहुंच शौच के लिए कार ने नीचे उतर गए। उसी समय बाइक सवार तीन युवक आए और कार पर फायरिंग शुरू कर दी। हमलावरों ने कार के शीशों पर फायरिंग की गई।
विज्ञापन

जब शेर सिंह ने देखा तो उन्होंने भी अपने लाइसेंसी पिस्तौल से जवाबी फायरिंग की। इसके बाद हमलावर वहां से भाग गए। हमलावरों की एक गोली शेर सिंह की जींस की पैंट की जेब से आरपार हो गई। एसपी राजीव देसवाल, एएसपी सृष्टि गुप्ता, डीएसपी रादौर आशीष चौधरी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस टीम के साथ घटना की जांच शुरू कर दी। सीआईए व स्पेशल स्टॉफ टीम और सीन ऑफ क्राइम टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित से भी पूरी घटना के बारे में जानकारी ली गई। हालांकि अभी तक की जांच में मामला संदिग्ध माना जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें