फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नहीं मिली कार तो बरात लेकर नहीं आया दूल्हा

Sun, 02 Mar 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। एक युवती की 24 फरवरी को बरात आनी थी। बरात के स्वागत की सभी तैयारी हो चुकी थी और मंडप भी सज चुका था। शादी से एक दिन पहले दूल्हे के परिजनों ने कार और 10 लाख रुपये की मांग कर दी। मांग पूरी न होने पर वह बरात लेकर ही नहीं पहुंचे। इसके दुल्हन के परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस से दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामला थाना छप्पर क्षेत्र के एक गांव का है। गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी लड़की की शादी अंबाला के रामपुरा चौक स्थित आजाद नगर कॉलोनी निवासी युवक के साथ तय हुई थी। युवक फौज में तैनात है। जिस कारण लकड़ी पक्ष ने शादी को लेकर विशेष तैयारी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी के लिए एक पैलेस भी बुक किया गया था। वहां पर 24 तारीख को बरात आनी थी। लकड़ी के पिता का आरोप है कि 23 फरवरी को सगाई कर दहेज का सामान आरोपियों को दे दिया था। वह अगले दिन बरात का इंतजार करते रहे। लेकिन बरात नहीं आई। दूल्हे के पिता को फोन किया तो उन्होंने फोन भी नहीं उठाया। बाद में आरोपी का मैसेज आया और कहा कि वह बरात लेकर नहीं आएंगें। उन्होंने शादी में बड़ी कार देने का इंतजाम नहीं किया हुआ है। शादी में बड़ी कार व 10 लाख रुपये देने की मांग की। बाद में लड़के पक्ष ने शादी का कार्यक्रम रद्द कर दिया। लड़की के पिता की शिकायत पर दूल्हे और उसके परिजनों के खिलाफ थाना छप्पर में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें