फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मंत्री ने थपथपाई निगम आयुक्त की पीठ

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर नगर निगम की ओर से दिन-रात शहर को सुंदर बनाने व सजाने का कार्य किया जा रहा है।मंगलवार को शहर पहुंचे शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल को नगर निगम आयुक्त आयुष सिन्हा ने नगर सप्ताहभर में की गई विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। इस पर मंत्री ने निगम आयुक्त की पीठ थपथपाई।
मंत्री को एलईडी में पीपीटी (पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन) के माध्यम से निगम की ओर से की जा रही गतिविधियां दिखाई। इसमें दिखाया गया कि शहर में पहले हालात कैसे थे, अब शहर को कैसे साफ व सुंदर बनाया जा रहा है। पीपीटी में पहले और निगम की कार्यवाही के बाद ही फोटो व वीडियो दिखाई गई।
विज्ञापन

शहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पर निगम द्वारा की जा रही तैयारियों से मंत्री विपुल गोयल संतुष्ट नजर आए। इस दौरान मंत्री गोयल ने जगाधरी के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस पर अधिकारियों की बैठक ली और प्रधानमंत्री आगमन को लेकर की जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी ली। निगम आयुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को शहर में स्वच्छता उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। है।
विज्ञापन

अभियान चलाकर शहर की हर सड़क की सफाई कर चमकाया जा रहा है। डिवाइडर, पोल, सड़क किनारों की दीवारों को पेंट कर सुंदर बनाया जा रहा है। विशेष अभियान चलाकर सड़कों को अतिक्रमण मुक्त, शहर को लावारिश पशु मुक्त, कचरा मुक्त बनाया जा रहा है। शहर के अंबाला रोड, जगाधरी पांवटा साहिब मार्ग, रेलवे रोड, यमुनानगर-जगाधरी मार्ग, वर्कशॉप रोड, सहारनपुर रोड, रादौर रोड व अन्य मार्गाें के किनारों की सफाई की। जमी मिट्टी को साफ किया। झाड़ियों व घास को काट कर साफ किया गया है। डसड़कों को रिपेयर, जेब्रा क्रॉसिंग व रोड सेफ्टी संबंधित अन्य मानक पूरे किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें