फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नदी पर पुल का काम पूरा, सफर हुआ सुगम

Wed, 09 Apr 2025 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर (यमुनानगर)। सरस्वती उद्गम स्थल आदिबद्री में सोम नदी पर श्री आदिबद्री से श्री केदारनाथ को जोड़ने वाले पुल का निर्माण कार्य पूरा हो गया। इस पुल के पूरा होने से यहां आने वाले श्रद्धालुओं को काफी फायदा हुआ है। इससे श्रद्धालुओं का पुल के माध्यम से नदी पार करके श्री केदारनाथ मंदिर में आवागमन सुगम हो गया है।
अब तक वह जान जोखिम में डाल कर जर्जर हो चुके पुल से आना जाना कर रहे थे। पुल का निर्माण लगभग एक साल में पूरा हुआ है। पुल की दीवारों पर रंग रोगन का कार्य अंतिम चरण में है। पुल को श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए पूरी तरह से शुरू कर दिया गया है। पुल का निर्माण होने से स्थानीय लोगों व बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं ने स्वागत किया है।
विज्ञापन

एसडीएम बिलासपुर जसपाल सिंह गिल ने बताया कि लगभग तीन करोड़ रुपये की लागत से पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा पुल का निर्माण करवाया गया है। पुल की चौड़ाई 22 फीट है, जिससे पुल से वाहनों की आवाजाही भी आसान होगी। पुल का निर्माण होने से श्री आदिबद्री गोशाला में चारा व पशु लेकर आने वाले किसानों को सबसे अधिक लाभ मिलेगा। चारे को गोशाला तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।
इसके साथ-साथ पुल को ऊंचा उठा कर बनाया गया है ताकि बरसात के सीजन में आने वाले बाढ़ के पानी से कोई नुकसान न पहुंचे। गिल ने बताया कि श्राइन बोर्ड के तहत श्री आदिबद्री, श्री केदारनाथ, मां मंत्रा देवी, कपालमोचन में योजना बनाकर विकास कार्य करवाए जा रहे हैं ताकि स्थानीय व बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
लगभग ढाई दशक पहले वन विभाग ने पुराने पुल का निर्माण करवाया गया। पुल केवल पैदल चलने वाले यात्रियों के लिए भी पर्याप्त नहीं था। तीन साल से सोम नदी के उफान से पुल के दोनों ओर के बरम व रेलिंग क्षतिग्रस्त हो गया था। बरसात के सीजन में पुल से गुजरना खतरे से खाली नहीं था। जिसके पश्चात स्थानीय लोगों द्वारा सोमनदी पर केदारनाथ को जोड़ने के लिए पुल के निर्माण की मांग की जाने लगी।
विज्ञापन

एसडीएम जसपाल सिंह गिल ने मौका का निरीक्षण कर तुरंत संबंधित विभाग के अधिकारियों को पुल का निर्माण करवाने के निर्देश दिए थे। महंत ने श्राइन बोर्ड का आभार प्रकट करते हुए कहा कि श्राइन बोर्ड के तहत पूरे क्षेत्र में अनेक विकास कार्य करवाए जा रहे हैं जिनका श्रद्धालुओं को लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें