फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शहर के विकास पर मेयर ने आयुक्त से की चर्चा

Thu, 10 Jul 2025 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। मेयर सुमन बहमनी ने मंगलवार को शहर के विकास पर नगर निगम आयुक्त अखिल पिलानी के साथ चर्चा की। इस दौरान बेहतर सफाई व्यवस्था, जल निकासी, शहर के सुंदरीकरण व विभिन्न परियोजनाओं पर विचार-विमर्श किया गया।
मेयर ने पश्चिमी यमुना नहर किनारे बनने वाले रिवर फ्रंट व उसके डिजाइन, हमीदा हेड के पास नौ एकड़ में बनने वाले पार्क, ओपन एयर थिएटर एवं ऑडिटोरियम समेत शहर में होने वाले करोड़ों रुपये के विकास कार्यों, सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने, बारिश में होने वाले जलभराव के स्थाई समाधान, शहर के मुख्य मार्गाेंं और चौकों के सुंदरीकरण, कुत्तों व बंदरों की समस्या के समाधान, निगम के नए भवन व निगम क्षेत्र में बनने वाले विभिन्न प्रोजेक्ट पर मंथन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठक में सभी कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण करने पर विचार किया गया। मेयर ने कहा कि निगम क्षेत्र के सभी वार्डाें के विकास, बेहतर सफाई व्यवस्था, सौंदर्यीकरण के लिए हमारी सरकार दृढ़ संकल्पित है। हम सभी के प्रयास से हमारा शहर विकसित, सुंदर, साफ व स्वच्छ बनेगा। शहर में रिवर फ्रंट, हमीदा हेड के पास पार्क, ओपन एयर थियेटर एवं ऑडिटोरियम बड़े प्रोजेक्ट हैं, जिनके पूरा होने से शहर को सुंदर रूप मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें