संवाद न्यूज एजेंसी
छछरौली। मांगों के समर्थन में छछरौली कम्युनिटी प्रांगण में बुधवार को आंगनबाड़ी कर्मियों ने धरना दिया। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।
ब्लॉक अध्यक्ष मिथिलेश ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र के प्रति सरकार का रवैया बिल्कुल भी ठीक नहीं है। सरकार से बार-बारआग्रह करने के बावजूद आंगनबाड़ी कर्मियों की मांगों नजरअंदाज किया जा रहा है। आंगनबाडी कर्मियों को कार्य करते समय कई प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे बड़ी परेशानी पोषण ट्रैकर को लेकर आ रही है।
छछरौली के घाड़ क्षेत्र में समस्या सबसे ज्यादा है क्योंकि वहां पर काफी महिलाएं ऐसी हैं, जो कि अपना चेहरा स्कैन नहीं करवाना चाहती। जब तक चेहरा स्कैन कर पोषण ट्रैकर में उसकी पूरी जानकारी ना डाल दी जाए तब तक कार्य कंप्लीट नहीं हो पता है।
सरकार ने आंगनबाड़ी कर्मी को जो फोन दिए हैं, वह मोबाइल 3-जी हैं। ऐसे में आंगनबाड़ी कर्मियों ने पोषण ट्रैकर को बंद किया जाए और 5-जी मोबाइल उपलब्ध कराया जाए।