फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: धूप नहीं निकलने से लोगों के हाथ-पांव में हो रही अकड़न

Sat, 20 Dec 2025 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
जिला अस्पताल में मरीजों की जांच करते डॉक्टर। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बढ़ती सर्दी और धूप न निकलने के कारण लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। खासकर बुजुर्गों और जोड़ों की समस्या वाले लोगों में हाथ-पांव और जोड़ों में दर्द की शिकायत आम हो गई है। वहीं, कई लोगों का रक्तचाप भी इस मौसम में बढ़ा हुआ पाया जा रहा है। मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल में पिछले तीन-चार दिनों से ऐसे मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
ठंड और नमी शरीर की हड्डियों और जोड़ों पर प्रतिकूल असर डालती है। ठंड के कारण रक्त संचार धीमा हो जाता है, जिससे जोड़ों में अकड़न और दर्द बढ़ता है। गठिया या पुराने जोड़ों की समस्या वाले मरीजों के लिए यह मौसम पीड़ादायक होता है। ठंड अधिक होने पर हाथ-पांव और घुटनों में दर्द, जोड़ों में अकड़न, सूजन, मांसपेशियों में थकान और कभी-कभी त्वचा में रूखापन जैसे लक्षण दिखने लगते हैं।
विज्ञापन

रक्तचाप बढ़ने की समस्या इस मौसम में आम है। ठंड के कारण रक्त कोशिकाओं का सिकुड़ना और रक्त प्रवाह धीमा होना उच्च रक्तचाप को बढ़ाता है। इसलिए डॉक्टरों की सलाह है कि नियमित रूप से ब्लड प्रेशर की जांच कराते रहें। अगर आवश्यक हो तो दवा का सेवन समय पर करें। अस्पताल में उपचार के लिए आए रामप्रकाश व साधू राम ने बताया कि घने कोहरे की वजह से धूप भी नहीं निकल रही है। इसलिए ठंड से बचने के लिए सारा दिन रजाई में ही बैठे रहते हैं। एक जगह बैठे रहने से शरीर अकड़ गया है। जिससे जोड़ों में दर्द रहने लगा है।
विज्ञापन

बाहर निकलने से बचें : सिविल सर्जन

सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि अस्पताल में फिजिशियन के पास बड़ी संख्या में ऐसे मरीज आ रहे हैं। ऐसे मरीजों की संख्या 30 प्रतिशत तक बढ़ गई है। इससे बचने के लिए हल्का व्यायाम करना, जोड़ों को गर्म रखना, पर्याप्त पानी पीना और संतुलित आहार लेना आवश्यक है। ठंडे पानी से बचें और आवश्यकतानुसार हल्के दर्द निवारक का सेवन चिकित्सक की सलाह से करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें