फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: स्वयंसेवकों को बताया एनएसएस शिविर का महत्व

Sun, 18 Jan 2026 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर में हिस्सा लेने पहुंची छात्राएं। संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

प्रतापनगर। गुर्जर कन्या गुरुकुल कॉलेज देवधर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ किया गया। प्रिंसिपल डॉ. ममता शर्मा ने स्वयंसेवकों को एनएसएस शिविर का महत्व बताया। उन्होंने कहा ऐसे शिविरों से विद्यार्थियों के जीवन में अनुशासन आता है और आत्मबल मजबूत होता है।
उन्होंने कहा शिविर की गतिविधियों से छात्राओं में समाजसेवा की भावना विकसित होती है। शिविर प्रभारी प्रो. दीपा ने बताया कि पहले दिन की शुरुआत एनएसएस गान और योगासन से की गई। इसके बाद छात्राओं को साइबर क्राइम से बचाव के बारे में जागरूक किया गया। उन्हें अनजान लिंक पर क्लिक न करने और किसी भी अज्ञात व्यक्ति से पिन या निजी जानकारी साझा न करने की सलाह दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद एनएसएस स्वयंसेवकों को गांव देवधर के भ्रमण पर ले जाया गया, जहां वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का अवलोकन कराया गया। स्वयंसेवकों ने प्लांट की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी ली। इस मौके पर पूर्व सरपंच व संस्थान के वरिष्ठ उपप्रधान ओंकार सिंह ने गंदे पानी को शुद्ध करने की प्रक्रिया, पैनल व मोटरों की व्यवस्था और सिंचाई में इसके उपयोग की जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें