फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बारिश के बाद उमस ने किया परेशान

Tue, 26 Aug 2025 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
सुबह से शाम तक शहर में छाए रहे बादल। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में रविवार रात बारिश होने से सोमवार सुबह मौसम सुहावना हो गया। दोपहर तक बादल छाए रहे। इसके बाद धूप निकली तो कभी बादल छाए रहे। लोगों को उमस का भी सामना करना पड़ा। जिससे लोग काफी परेशान रहे। सबसे ज्यादा बारिश जगाधरी में 23 एमएम हुई। जिले में औसतन 16 एमएम बारिश हुई।
वहीं जिले का अधिकतम तापमान 30 डिग्री व न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने मंगलवार व बुधवार को भी बारिश का अनुमान लगाया है। जगाधरी में 23 एमएम, व्यासपुर में 12 एमएम, रादौर में 22 एमएम, छछरौली में 15 एमएम, सरस्वतीनगर में 20 एमएम, साढौरा में 09 एमएम व प्रतापनगर में 06 एमएम बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार रात साढ़े 10 बजे से ही बारिश शुरू होने लगी थी। जिसके बाद काफी देर तक बारिश होती रही। बिजली भी जोर से कड़की। सुबह बादल छाने से मौसम सुहावना हो गया। बादलों को देख कर ऐसा लगा मानो तेज बारिश होगी। दोपहर तक मौसम ऐसा ही रहा। इसके बाद धूप निकली तो कभी बादल छाए रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें