फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: हत्या के आरोप में पति ससुर व सास गिरफ्तार

Tue, 26 Aug 2025 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। मियांपुर गांव में गला घोटकर की गई महिला की हत्या के आरोप में थाना व्यासपुर पुलिस ने सोमवार को मृतका के पति समीर, ससुर इकबाल व सास जरीना को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी को कोर्ट में पेश किया, जहां से सास को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, जबकि पति व ससुर को दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।
फरवरी महीने में मियांपुर गांव में एक विवाहित की सांप के काटने से मौत की खबर सामने आई थी। उस समय मृतका के ससुराल वालों ने सपेरे को बुला कर उनके घर से एक सांप भी पकड़वाया था। कहा था कि यह वही सांप है, जिसके डसने से शबनम की मौत हुई है। मृतका के परिजनों ने उस समय शबनम की हत्या की आशंका जताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका के पिता नजीर हुसैन ने पुलिस को दिए बयान में कहा था कि उसकी बेटी शबनम की मौत सांप के काटने से नहीं हुई बल्कि उसे मारा गया है। उस समय पुलिस ने किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया था। छह महीने बाद आई विसरा रिपोर्ट में मौत का कारण दम घुटने से होना बताया गया। पुलिस ने मृतका के पिता के बयान पर पति, सांस व ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें