रादौर। रोटरी क्लब महिला की ओर से सोमवार शाम को शहर के लक्ष्मी नारायण मंदिर ब्राह्मण धर्मशाला में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मनाया गया। रोटरी क्लब महिला की प्रधान पूजा माटिया व इनरव्हील क्लब प्रधान लक्ष्मी चोपड़ा की देखरेख में कार्यक्रम हुआ।
कार्यक्रम में गायिका नीतू चोपड़ा ने भजनों से भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं व महिमा का गुणगान किया। कार्यक्रम में शहर भर से लोगों ने भाग लिया। महिलाओं ने भजनों पर थिरक कर महोत्सव मनाया।
विज्ञापन
नीतू चोपड़ा ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण भक्तों के दुख हरने वाले हैं। मन से उनकी आराधना करने पर भक्तों सभी कष्ट दूर होते हैं।
इस दौरान नीलम बंचल, लीला रोहिला, साक्षी पुरुथी, अंजू नय्यर, परमजीत कौर, कमल सैनी, कमलेश मिगलानी आदि मौजूद रहीं।