फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ट्रैक्टर यात्रा निकाल ट्रंप का पुतला फूंकेंगे किसान

Tue, 12 Aug 2025 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
बैठक के दौरान मौजूद भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष व पदा​धिकारी। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



जगाधरी। भारतीय किसान यूनियन 13 अगस्त को शहर में ट्रैक्टर यात्रा निकालने जा रही है। जगाधरी अनाजमंडी पर भाकियू सरकार व अमेरिकी राष्ट्रपति का पुतला फूंकेगी और ज्ञापन देगी। यह बात भाकियू प्रदेशाध्यक्ष रतनमान ने जगाधरी स्थित पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में कही। यहां पर रतनमान किसानों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष रतनमान ने कहा कि सभी फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य गारंटी, बिजली निगम का निजीकरण व स्मार्ट मीटर का विरोध, लंबित बिजली बिल माफी, ग्रामीण क्षेत्र को 300 यूनिट मुफ्त बिजली, पंजाब सरकार की लैंड पुलिंग नीति को अस्वीकार करने, समग्र कर्ज माफी, माइक्रो फाइनेंस कंपनी उत्पीड़न बंद, पुराने ट्रैक्टरों पर प्रतिबंध लगाने की नीति बंद, दस वर्ष से पुराने सभी डीजल वाहनों व ट्रैक्टर पर प्रतिबंध की योजना का भाकियू पुरजोर विरोध करती है।
विज्ञापन

इसके विरोध में 13 अगस्त को जिले में गांवों के साथ शहर में भी ट्रैक्टर यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा के दौरान ज्ञापन दिया जाएगा और प्रधानमंत्री व अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप पुतला फूंका जाएगा। बैठक भाकियू जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर के नेतृत्व में हुई। प्रदेशाध्यक्ष ने ने कहा कि 21 अगस्त को नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। प्रदेश में सभी इकाइयां भंग की जा रही हैं।
विज्ञापन

प्रदेश में युवा और महिला संगठन नहीं बनेगा। जनरल बॉडी पूरे प्रदेश में बनाई जाएगी, जिसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 21 अगस्त को यमुनानगर की भी नई जिला कार्यकारी का गठन किया जाएगा। जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने बताया कि ट्रैक्टर पुरानी कचहरी में इकट्ठे होकर रक्षक बिहार से लेकर डीसी कार्यालय पर मंडी गेट जगाधरी में पहुंचेंगे। इस दौरान करनाल से महताब कादियान, महेंद्र चमरौडी, यादविंद्र जयपुर, सुभाष शर्मा, मान सिंह मजाफत, बीर सिंह संधू, जसबीर पांडो आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें