फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर लाकर किशोरी से किया दुष्कर्म, बताने पर दी जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
छप्पर थाना क्षेत्र की एक किशोरी को शहर में लाकर युवक ने उसके साथ गलत काम किया। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। किशोरी ने जब माता-पिता को घटना की जानकारी दी तो मामला पुलिस में पहुंचा। शिकायत के आधार पर पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

छप्पर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ दिन से उसकी 16 साल की बेटी सहमी हुई सी रहती थी। जब उसने और उसकी पत्नी ने उस पर दबाव डाला तो उसने बताया कि दो मार्च को गढ़ी गोसाई निवासी 30 वर्षीय गौरव बहला फुसलाकर उसे अपने साथ यमुनानगर ले गया था, जहां आरोपी ने उसे एक कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। आरोपी ने इस बारे में किसी को बताने पर उसे व उसके परिवार को जान से खत्म करने की धमकी दी थी। अब भी आरोपी उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। बेटी की आपबीती सुनकर उन्होंने शिकायत पुलिस को दी। छप्पर थाना पुलिस ने मामले में आरोपी युवक गौरव के खिलाफ पोक्सो एक्ट व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इनसर्ट
किए इशारे, ममेरे भाई ने रोका तो की मारपीट
जगाधरी। जगाधरी की एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 15 साल की बेटी क्षेत्र के एक स्कूल में पढ़ती है। आरोप है कि जब भी उसकी बेटी स्कूल आती जाती है तो कॉलोनी का ही दक्षवीर उसका पीछा कर छेड़छाड़ करता था। अश्लील कमेंट भी करता था। इसके चलते उसकी बेटी का स्कूल आना जाना दूभर हो गया था। नौ मई को आरोपी दक्षवीर उनके घर के बाहर आया और उसकी बेटी से गलत इशारे करने लगा। जब उसके भांजे ने आरोपी को मना किया तो आरोपी ने उसके भांजे के साथ हाथापाई की और अभद्र व्यवहार किया। इसके बाद आरोपी ने उसके भांजे के ही खिलाफ पुलिस को शिकायत दे दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी दक्षवीर के खिलाफ पोक्सो एक्ट व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें