फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पूर्व मंत्री ने शिक्षकों की तबादला नीति में संशोधन की उठाई मांग

Fri, 02 Jan 2026 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। हरियाणा में लंबे अंतराल के बाद शुरू हुई शिक्षकों की ऑनलाइन ट्रांसफर प्रक्रिया के बीच पूर्व शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने हरियाणा टीचर्स ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी-2025 पर पुनर्विचार और आवश्यक संशोधन की मांग उठाई है। उन्होंने इस संबंध में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा को पत्र लिखा है।
उन्होंने पत्र में उल्लेख किया कि नई ट्रांसफर पॉलिसी के तहत किसी भी ब्लॉक में लगातार 15 वर्ष की सेवा पूरी कर चुके या करने वाले शिक्षकों को अनिवार्य रूप से ट्रांसफर प्रक्रिया में शामिल किया जा रहा है। उनका कहना है कि यह प्रावधान पहाड़ी और दुर्गम क्षेत्रों से सटे शैक्षणिक ब्लॉकों के लिए बेहद नुकसानदायक साबित हो सकता है। पूर्व शिक्षा मंत्री ने स्पष्ट किया कि वे ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में नहीं हैं, लेकिन इसके व्यावहारिक और नकारात्मक प्रभावों को देखते हुए संशोधन जरूरी है। उन्होंने शिक्षा मंत्री से 15 वर्ष की अनिवार्य शर्त पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया है, ताकि छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंवरपाल गुर्जर ने पत्र में छछरौली, सढौरा, नारायणगढ़ और कालका जैसे पहाड़ी इलाकों से सटे क्षेत्रों का विशेष रूप से जिक्र किया। इन क्षेत्रों में शिक्षक अक्सर ट्रांसफर लेकर अन्य स्थानों पर चले जाते हैं, लेकिन बदले में नए शिक्षकों की नियुक्ति समय पर नहीं हो पाती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें