फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अंडरपास की फाइल मुख्यालय में रुकी, जोखिम में लोगों की जान

Sat, 25 Oct 2025 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
रेलवे ओवब्रिज के नीचे बंद पड़ा अंडरपास। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। महाराणा प्रताप चौक (पुराना कमानी चौक) से विश्वकर्मा चौक के बीच पुराना नेशनल हाईवे को कई कॉलोनियों के लोग जान जोखिम में डाल कर सफर कर रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ रेलवे ओवरब्रिज के नीचे बनने वाले अंडरपास के टेंडर को पीडब्ल्यूडी मुख्यालय में रोक लिया है। मुख्यालय से टेंडर को कब मंजूरी दी जाएगी फिलहाल इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता। कहां तो रोड सेफ्टी की बैठक में पीडब्ल्यूडी अधिकारी जल्द अंडरपास बनाने के दावे कर रहे थे। वहीं मुख्यालय ने टेंडर को रोक कर सब उल्टा कर दिया। अंडरपास बनाने पर करीब एक करोड़ छह लाख रुपये खर्च आना था। बताया जा रहा है कि टेंडर भरने के लिए कोई एजेंसी आगे नहीं आ रही थी। टेंडर रोकने का यही कारण यही माना जा रहा है।

जानकारी के अनुसार अंडरपास नहीं बनने तक सड़क सुरक्षा कमेटी ने ओवरब्रिज से लेकर महाराणा प्रताप चौक तक सड़क के साथ जो लोहे की ग्रिल लगाई गई थी और उसे 10 फीट ऊंचा करने को कहा गया था। यह ग्रिल फिलहाल छोटी है। कई जगह से टूट भी चुकी है। नीची होने से लोग इसके ऊपर से आसानी से निकल जाते हैं। ग्रिल फांदते ही लोग जैसे ही सड़क पर आते हैं वह हादसे का शिकार हो जाते हैं। आज तक ग्रिल को भी ऊंचा नहीं किया गया। इतना ही नहीं पीडब्ल्यूडी ने यहां दाे माह पहले स्पीड ब्रेकर लगाए थे ताकि वाहनों की रफ्तार कुछ कम हो सके। 15 दिन में ही ब्रेकर टूट कर बिखर गए। दरअसल रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) से नीचे उतरते हैं तो ढलान अधिक होने से वाहन बहुत तेज गति से महाराणा प्रताप चौक की तरफ आते हैं। इसलिए पीडब्ल्यूडी ने आरओबी से करीब 100 मीटर तक सड़क के दोनों तरफ लोहे की ग्रिल लगवा दी थी, ताकि लोग आरओबी के पास से सड़क पार न करें, मगर यह प्रयोग भी कामयाब नहीं हुआ।
विज्ञापन


सड़क के दोनों तरफ 50 हजार आबादी
महाराणा प्रताप चौक से रेलवे ओवरब्रिज के बीच का हिस्सा ब्लैक स्पॉट है। इंडस्ट्रियल एरिया, विजय कॉलोनी से कुलदीप नगर व गांधी नगर की तरफ दर्जनों कॉलोनियां हैं। जिनमें 50 हजार से ज्यादा लोग रहते हैं। इन कॉलोनियों के लोग इंडस्ट्रियल एरिया, सब्जी मंडी के अलावा पुराना रादौर रोड, नगर निगम कार्यालय व स्टेशन रोड की तरफ जाने के लिए सड़क को पार करते हैं। रेलवे ओवरब्रिज शहर की लाइफलाइन है। इसलिए इस सड़क पर सबसे ज्यादा भीड़ रहती है। इस सड़क से शहर के अलावा कुरुक्षेत्र, पानीपत, करनाल, दिल्ली और उत्तर प्रदेश की तरफ से भी वाहनों का आना जाना है। यहां 2019 से अब तक 35 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। इंडस्ट्रियल एरिया में जाने वाले भारी वाहन निकलने व बारिश का पानी भरने के चलते 11 साल पहले अंडरपास के दोनों तरफ दीवार कर इसे बंद कर दिया था।
विज्ञापन



रेलवे ओवरब्रिज के नीचे अंडरपास बनाना था। इसका टेंडर कई बार लगाया गया था, लेकिन कोई एजेंसी नहीं मिल रही थी। अब इस टेंडर को मुख्यालय में होल्ड कर दिया गया है।

-पुनीत मित्तल, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी।

रेलवे ओवब्रिज के नीचे बंद पड़ा अंडरपास। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें