फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: रणदीप सिंह सुरजेवाला ने सुनीं किसानों व आढ़तियों की समस्या

Sat, 25 Oct 2025 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
व्यासपुर अनाज मंडी का दौरा करते कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला व अन्य। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


व्यासपुर। कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने शुक्रवार को व्यासपुर अनाज मंडी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मंडी में पहुंचकर किसानों व आढ़तियों की समस्याएं सुनीं। साथ ही आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडी में किसी किसान को असुविधा न हो।
विज्ञापन

मंडी में पहुंचने पर मंडी प्रधान संदीप चिंतपुर, उप प्रधान भूपिंदर सिंह, अवध बंसल, लाभ सिंह, सतीश संधाय, कुलबीर, छत्रपाल, फूल चंद व प्रेमलता ने खरीद में देरी, तौल केंद्रों की कमी, भुगतान में विलंब व सफाई में कमी की समस्याएं बताई। रणदीप सिंह सुरजेवाला मंडी प्रधान संदीप चिंतपुर की दुकान पर पहुंचे। यहां किसानों व आढ़तियों से बातचीत की। किसानों ने यहां भी समस्याएं उनके समक्ष रखी, जिनमें बारदाने की कमी व फसल उठान में देरी के बारे में बताया। सुरजेवाला ने कहा कि इन समस्याओं को संबंधित विभागों के समक्ष रखेंगे, ताकि जल्द समाधान हो सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें