सरस्वतीनगर। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलावड़ में वसंत पंचमी उत्सव श्रद्धा, उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष विधिवत हवन एवं पूजा-अर्चना से हुई।
विद्यालय परिसर को पीले पुष्पों और आकर्षक सजावट से सुसज्जित किया गया, जिससे वातावरण भक्तिमय और उत्सवमय बन गया। समारोह में विद्यालय के सेवानिवृत्त अध्यापक बीडी शर्मा, अजय सिंह, सुशील कुमार समाजसेवी हुक्म सिंह, सतनाम सिंह तथा प्रधानाचार्य मलिकपुर बांगर उपस्थित रहे। संवाद